Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजापा प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक 8 मार्च को, महत्तवपूर्ण विषय पर होंगी चर्चा…

cg24 आजतक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पद्दाधिकारियों की बैठक 8 मार्च को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रखी गई है।

बता दें कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारणी घोषणा होने के बाद प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकाररियो की प्रथम बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी जी अध्यक्षता में 8 मार्च सोमवार को दोपहर 2 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में रखी गई है।

उक्त बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशेष अतिथि के रुप में मोर्चा के सह प्रभारी श्री कोमल जंघेल उपस्थित रहेंगे।उक्त बैठक मे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आगामी कार्यक्रम एवं कार्य योजना पर चर्चा रखी गयी है।
यह जानकारी प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू ने दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *