Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही नगर में जल संकट वाटर लेबल गिरा नीचे,नगरवासी मामले को लेकर करेंगे विधायक से मुलाकात

गुंडरदेही cg24 आजतक

नगर में वाटर लेवल डाउन होने के कारण 24 घंटा में पानी टंकी नहीं भर पा रहा है गुंडरदेही नगरी क्षेत्र में वाटर लेवल 4 00 फीट नीचे उतर गया

संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के विधानसभा मुख्यालय में जल संकट मंडराने लगा है पानी की समस्या को लेकर बहुत जल्द वार्ड वासी विधायक से मुलाकात करेंगे।

एक एक बूंद पानी बचाने की जरूरत है

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू नगर में समय से पहले जल संकट मंडराने लगा है

मामला पड़े सिर्फ cg 24 आज तक न्यूज़ पर

गुंडरदेही नगर के वार्ड नंबर 12 एवं 13 मुख्य मार्ग यह दोनों वार्ड के वार्ड वासी कल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण देव एवं वार्ड पार्षदों से चर्चा किया गया वार्ड वासियों जानकारी के अनुसार 1 घंटा चलने वाला नल मात्र 10 मिनट में ही बंद हो जा रहा है कल नगर में वार्ड वासी काफी आक्रोशित थे वही नगर पंचायत में पानी की समस्या के कारण वाटर लेवल डाउन होने का बताया जा रहा है वही नगर पंचायत के इतिहास देखा जाए तो नगर पंचायत 2003 से दर्ज प्राप्त होने के बाद अब तक एक जर्जर युक्त 25 साल पुराना पानी टंकी से वार्ड नंबर 12 13 में पानी की सप्लाई हो रहा है जबकि नगर पंचायत बनने के बाद से मात्र 2 पानी टंकी का निर्माण हुआ है जिसमें एक पानी टंकी का निर्माण पूर्व विधायक राजेंद्र राय के कार्यकाल में चैनगंज में हुआ है

वार्ड वासियों ने कल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा तब नगर के पार्षद व अधिकारी का कहना है कि पानी टैंकरों के माध्यम से आम लोगों के घर तक पानी पहुंचाया जाएगा फिर भी नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण देव से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों को पानी उपलब्ध कराए जाएंगे कनेक्शन का रूट बदला जाएगा एवं नगर के सभी शासकीय नालों के टूटी लगाए जाएंगे इसके अलावा शहर में प्राइवेट बोर कभी सहारा लिया जाएगा

गुंडरदेही नगर की फैक्ट फाइल

गुंडरदेही नगर पंचायत का दर्जा 2003 में मिला

नगर में कुल 71 बोर है जिसमें 5 एचपी का 13 मोटर पंप है वही 1 एचपी का 28 पंप लगा हुआ है व 30 हैंडपंप है

फिर भी 12000 की जनसंख्या वाले नगर पंचायत की पानी की समस्या क्यों आ रहा है इस पर जाने गुंडरदेही की वाटर लेवल लगभग 350 , फीट नीचे चले गए हैं नगर में प्रतिदिन हो रहा है बोर खनन इन पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है

नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणा करण देव ने कहा वार्ड वासियों को टैंकर से पानी सप्लाई किया जाएगा इसके अलावा फिलहाल व्यवस्थापन के लिए पानी की रूटिंग चेंज कर वार्ड में पानी सप्लाई किए जाएंगे

पानी की समस्या पहले अप्रैल मई महीने में देखने को मिलता था वाटर लेवल डाउन होने के कारण इस बार फरवरी माह में ही पानी की समस्या गया है

नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजू सोनकर के वार्ड में पानी की समस्या पर उन्होंने कहा की ग्राम पंचायत कार्यकाल के समय बने पानी टंकी से वार्ड 12 ,13 में पानी की सप्लाई किया जा रहा है वर्तमान नगरी निकाय मंत्री का आगमन गुंडरदेही हुआ तब तीन पानी टंकी की मांग किए थे फिलहाल टैंकर से पानी सप्लाई किए जाएंगे

नगर सीमा क्षेत्र में शासकीय बोर खनन के अलावा निजी बोर खनन पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। पार्षद वर्षा रानी चंद्राकर

पूरे मामले को लेकर वार्ड नंबर 13 के पार्षद श्रीमती वर्षा रानी चंद्राकर ने कहा वार्ड 12 ,13 में जो पानी की समस्या आ रही है उसे बहुत जल्द निदान किया जाएगा क्योंकि उन्होंने वार्ड वासियों के द्वारा मोटर पंप जैसे छोटा टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचा जा रहा है बंद करें फिलहाल नया बोर खनन पानी टंकी की निर्माण तक टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाएगा और आगे उन्होंने नगरी क्षेत्र में नवनिर्मित मकान मालिकों घर के सामने सोकता बनाने की बात कही गई है जिससे शहर के वाटर लेवल बने रहे

क्या कहते हैं वार्ड वासी फहीम बख्श ने कहा नगर प्रशासन वार्ड वासियों को पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है निजी बोर सूखने के कारण नगर पंचायत के नल की सहारा लेना पड़ रहा है अधिकारी व जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

गन्ना महोबिया का कहना है पानी सप्लाई के संबंध में जर्जर पानी टंकी से ही हम पानी पी रहे हैं जबकि नगर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी आम नागरिकों को पानी देने असमर्थ है

जोधपुर मिष्ठान भंडार के संचालक राम भाई ने कहा बोर खनन में प्रतिबंध जरूरी है अभी तो पूरा गर्मी का सीजन बचा है नगर पंचायत के नलों में पानी नहीं आ रहा है और निजी बोल भी सूख गया है नगर पंचायत कॉन्टैक्ट सपोर्ट आते हैं तो पानी उपलब्ध कराना चाहिए

कादिर बक्स ने कहा इस साल समय से पहले बोर जवाब दे रहे हैं बोर से पानी नहीं बल्कि हवा निकल रहा है नगर पंचायत को इस पर विशेष पहल करना चाहिए क्योंकि ज्यादा जनसंख्या वाले परिवार में पानी की बहुत बड़ी समस्या है बिना टुल्लू पंप लगाए पानी नहीं निकलता और बहुत मुश्किल से गुंडी भरता है

वार्ड नंबर 12 ,13 की लगभग 50 की संख्या में पहुंचे वार्ड वासी ने घरों तक पानी पहुंचाने की मांग नगर पंचायत सीएमओ से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *