Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बठेना पाटन के सतनामी परिवार में हुई 05 मौत,न्यायिक जांच की मांग नहीं तो होगा उग्र आंदोलन :- मालती संदीप जोशी

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू बालोद अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा जिला बालोद अध्यक्ष मालती संदीप जोशी पाटन बठेना ग्राम में घटित घटना में एक ही परिवार के 05 लोगो की मौत की वास्तविक वस्तुस्थिति ज्ञात करने अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गई और परिजन को ढांढस बंधाया।

ज्ञात हो कि बठेना में एक परिवार के 5 लोगों की मौत के मामला को लेकर अपने मोर्चा के साथियों को साथ लेकर और प्रदेश सतनामी समाज के साथ सबसे पहले तहसील सतनामी समाज पाटन के साथ तहसील सतनाम भवन में पदाधिकारियों के साथ चर्चा किया उसके पश्चात घटना स्थल पर जाकर हमारे द्वारा मृतक के बचे परिवार व ग्रामीण जनों से मृतको के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी लिया गया ग्रामीणों और शेष परिवार जनों ने बताया कि मृतक परिवार व्यवहार कुशल और सरल थे, शेष परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।

बता दे कि यह ग्राम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में है,प्रदेश के मुखिया के क्षेत्र में सतनामी समाज के 05 लोग की मौत होना और पोलिस प्रशासन द्वारा इन की वजह आत्महत्या बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिला अध्यक्ष बालोद मालती संदीप जोशी ने शासन प्रशासन को चेताया कि अगर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय नही मिला तो भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा प्रदेश भर में प्रत्येक जिले में इसका घोर विरोध करेगी ,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी

घटना की जानकारी आज cg 24 न्यूज़ कार्यालय गुंडरदेही पहुंचकर मालती संदीप जोशी ने जानकारी दी

हकीकत को सामने लाने और शासन प्रशासन से तत्काल घटना की निष्पक्ष जाच कर दोषियों पर कार्यवाही कर उचित कार्यवाही करने की मांग किया गया प्रमुख रूप से जिला बालोद भाजपा मोर्चा अध्यक्ष मालती संदीप जोशी के साथ में बालोद जिला प्रभारी अश्वनी टण्डन, गुलशन कुर्रे, हेमंत मारकंडे, विजय महिपाल,धनेश बघेल, मुकेश मेश्राम,कौशिल्या खूंटे, उत्तरा सोनवानी, पूना सिरमौर,वेद टंडन युवराज मारकंडे, सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सान्ग पवन जोशी राधा कृष्ण टंडन संजय बारले,दीपक बघेल,संजय जोशी, तहसील सतनामी समाज पाटन अध्यक्ष सोहन बघेल ,राजेन्द्र मार्कण्डेय,भूषण टंडन आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *