
बालोद cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर पारस साहू बालोद जिला मुख्यालय में आज पाटन में सतनामी समाज के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से आक्रोशित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतले को जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से पुतले को आग के हवाले करने पहले ही पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर भाजपाइयों के मंसूबे पर पानी फिर गया।इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बधेल और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे इस बीच एक कार्यकर्ता पुतले को जलाकर भगते हुए जयस्तंभ पहुचा इधर जलते हुए पुतले को देखकर पुलिस उक्त कार्यकर्ता को दौड़ाते रहे।
इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर के लिए नूरा कुश्ती खेल चलता रहा और जलते हुए पुतले को पानी डालकर बुझाया गया।इस दौरान भाजपाई दूसरे पुतले को जलाने में कामयाब हुए। बता दें कि जयस्तंभ चौक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन करने अल्टीमेटम से पुलिस महकमा चौकन्ना था।इस दौरान डीएसपी दिनेश सिंहा, थाना प्रभारी जीआर ठाकुर सहित बड़ी सख्या में पुलिसकर्मी जयस्तंभ चौक उपस्थित थे।भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में 5 लोगों की हत्या कर दी जाती है। दोषियों को पकड़कर सजा दिलाने के बजाए सरकार आत्महत्या साबित करने में लगी है। यदि यह आत्महत्या भी है तो उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी, इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है अपराध बढ़ा है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।मोर्चा के जिलाध्यक्ष मालती जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा में अनुसूचित जाति के 5 लोगो की हत्या कर दिया था उसके सरकार शराब के नशे में होने व कर्ज से परेशान होने की बाते कर मामले को प्रदेश सरकार छुपा रही हैं। बच्चों के लगातार अपहरण की घटनाएं हो रही हैं।इस अवसर पर बडी सख्या में भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मालती जोशी।भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू,लीला लाले शर्मा,संध्या भारद्वाज,हितेश,लोकेश श्रीवास्तव,केवल चतुर्वेदी,सुरेश निर्मलकर,राकेश यादव,राकेश कोसरे,सुरेश यादव,पुरुषोत्तम यादव,राहुल साहू,संदीप साहू, तोमन साहू,प्रमोद जैन ,दुर्गानंद साहू,शरद ठाकुर,रिंकू शर्मा,नरेंद्र सोनवानी सहित बड़ी सख्या में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904