Cg24 आजतक
डौंडी लोहारा — स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नगर तथा ग्रामीण छेत्र के लोगो को विगत 12 फरवरी से ब्लॉक मेडिकल आफिसर वी.के.चोरका के अगुवाई में वेक्सीन लगाने का कार्य लगातार जारी है।प्राप्त जानकारी अनुसार आज तक स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वेक्सीन लगाने वालों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है।आज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 118 लोगो को वेक्सीन लगाया गया है जिसमे से 110 दस लोगो को वेक्सीन का पहला डोज लगा तथा 8 लोगो को वेक्सीन का दूसरा डोज लगा है । आज वेक्सीन लगाने वालों में पूर्व शिक्षक जगदीश जायसवाल तथा पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती पदमा जगदेव सिंह ठाकुर सहित अन्य स्थानीय तथा अन्य ग्रामो के लोग शामिल रहे। वेक्सीनेसन कार्य मे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. चोरका ,डॉ. अभिषेक मिश्रा तथा डॉ सुजाता सिंह सहित कुंती साहू , 108 वाहन प्रमुख श्रीमती दीप्ति साहू ,खेमलता कंवर ,श्रवण सलामे, ,सुरेंद्र खरे ,समोतिन यादव ,राज कुमारी प्रजापति ,भुनेश्वरी चन्द्राकर, सुभोतिन भुआर्य, लोटन सिंह बघेल ,जानकी भुआर्य ,आसमा बी तथा श्याम सुंदर यादव सहित अन्य शामिल रहे ।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शासकीय छूट्टीयों को छोड़कर शेष कार्यालयीन दिनों में वेक्सिनेसन लगातार जारी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904