


गुंडरदेही cg24 आजतक
महाशिवरात्रि पर्व में आज नगर के रेलवे स्टेशन शिव मंदिर ,रामसागर तालाब ,शीतला मंदिर तालाब, गुप्ता कांप्लेक्स में स्थित शिव जी के मंदिर में जलाभिषेक कर रामायण पाठ कर शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि पर्व मनाया।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में विभिन्न जगहों पर शिव भक्तों के द्वारा शिवलिंग में जल अभिषेक कर भंडारा एवं हलवा पूरी का प्रसाद भोग लगाकर दिनभर चला भंडारा ,रामसागर तालाब पार् में सिन्हा परिवार के द्वारा सुंदरलाल सिन्हा की स्मृति में निर्मित महाकालेश्वर सिद्ध पीठ मंदिर का निर्माण किया गया है उस मंदिर के अंदर भगवान बजरंगबली की मूर्ति रामायण पढ़ते हुए बाल्मीकि रूप में वही मंदिर के ऊपरी हिस्से में शिवलिंग शेषनाग के स्थापित मंदिर में प्रति वर्ष विगत 2016 से इस भव्य मंदिर में मंदिर संचालक सहित वार्ड वासी एवं नगरवासी दिनभर महाशिवरात्रि के दिन ओम नमः शिवाय की जाप कर अपने मनोकामना सिद्ध करने की आशीष मांगते हैं ।
जगह-जगह हुआ शिव भगवान का पूजा
राजा परिवार के द्वारा दी गई दान की जमीन में स्वर्गीय श्री सुंदरलाल सिन्हा की स्मृति में श्रीमती कुंती बाई सिन्हा के द्वारा मंदिर की संचालन किया जा रहा है वही नगर के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन में भी नगरवासी बड़ी धूमधाम से शिव जी के पूजा अर्चना कर शिवालयों में महा जल अभिषेक किया गया है इसके अलावा शीतला मंदिर प्रांगण में शंकर पार्वती गणेश की मूर्ति स्थापित जहां पर मंदिर समिति के द्वारा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मना कर नगर वासियों का भगवान दर्शन के लिए तांता लगा रहा एवं नगर में शिव भक्तों के द्वारा शिवलिंग में जल अभिषेक कर नगर के लिए खुशहाली का दिन रहा। वही गुंडरदेही के मुख्य मार्ग पर संचालित गुप्ता कांप्लेक्स के शिव मंदिर में अशोक गुप्ता के द्वारा प्रतिवर्ष इस मंदिर में जल अभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं महिला मानस मंडल के द्वारा रामायण मानस गान का भी आयोजन किया गया वहीं प्रतिवर्ष इस जगहों पर कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाया जाते हैं सप्ताहिक बाजार रोड में सिन्हा परिवार के द्वारा संचालित शिव हनुमान मंदिर में बड़ी धूमधाम से भगवान शिव की पूजा कर भंडारा का आयोजन रखा गया था।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904