
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। शुक्रवार को 40 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकलेंगे। फेडरेशन का दावा है कि 50 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक धरनास्थल पर प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी दी है।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव की जिला स्तरीय बैठक किया गया,जिसमे 12 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव की तैयारियों की जायजा जिला स्तरीय बैठक- कलेक्ट्रेट गार्डन राजनांदगांव में रखा गया था, जिसमें हमारे लगभग ब्लॉक के सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण व जिला पदाधिकारी गण उपस्थित हुए एवं अपने ब्लॉकों की क्या तैयारी है, कितने संख्या में रायपुर आंदोलन में जाएंगे ,जाने की साध क्या है, एवं हमारी क्या कमी है, हमें क्या करना चाहिए इस विषय पर लगभग 03 घंटे मैराथन विस्तृत चर्चा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हमारे सक्रिय फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- भाई शंकर साहू के द्वारा किया गया एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने शत-प्रतिशत रायपुर आंदोलन में पहुंचने की सहमति दिया।
आज के जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्ष गणों व जिला पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला राजनांदगांव की ओर से सादर धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं।
12 मार्च 2021 को रायपुर आंदोलन की तैयारी बड़ी जोश के साथ करेंगे एवं शत-प्रतिशत सभी 09 ब्लॉकों से उपस्थिति रहेंगे,जिला टीम आश्वस्त है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904