Cg24 आजतक
डिप्टी कलेक्टर सह जिला खनि अधिकारी राहुल रजक नेतृत्व में माइनिंग विभाग ने अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की। इस अवसर पर खनि निरीक्षक श्री राजू यादव उनके साथ रहे। खनिज विभाग ने अवैध परिवहन करने वालों का वाहन सहित रेत, साधारण पत्थर आदि जब्त किया।
डिप्टी कलेक्टर सह जिला खनि अधिकारी श्री राहुल रजक की अगुवाई में सुबह से कार्रवाई करने निकली टीम ने डोंगरगांव, राजनाँदगाँव, खैरागढ़, ठेलकाडीह क्षेत्र में सघन अभियान चलाते हुए अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त किया। इन पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904