Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना के खौफ पर रंगों का त्योहार भारी पड़ा। डोण्डी ब्लॉक वासियों ने ऐसी होली खेली कि एहतियात के सारे फासले मिट गए।

डोण्डी–कोरोना के खौफ पर रंगों का त्योहार भारी पड़ा। डोण्डी ब्लॉक वासियों ने ऐसी होली खेली कि एहतियात के सारे फासले मिट गए। कोरोना का डर भी रंगों की बारिश में धुल गया। नगरवासियों ने जमकर एक दुसरे पर रंग बरसाए। साथ ही नगाड़ा बजाकर जगह-जगह डांस किया।

जमकर उडाया गुलाल

होलिका दहन के बाद सोमवार की रात से ही रंग गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो मंगलवार सूर्य की किरणें निकले के साथ ही फगुआ की फुहार में बदल गया। नगर में होली खेलने के लिए लोग सड़क पर निकल पड़े तो , वार्डो में होली गीतों के बीच मस्ती के रंग में सराबोर हो गए। बच्चों की पिचकारी से खूब रंग बरसा। लोग समूह में निकले। नगर के दुर्गा चौक, मथाई चौक,पिस्दा पारा, बन्धिया पारा, जवाहर पारा, गड़रिया पारा, भण्डारी पारा समेत नगर भर में जमकर होली खेली गई। महिलाओं और युवतियों ने भी होली पर खूब धमाल मचाया। दोपहर दो बजे तक होली का जश्न चहुंओर उमंगे भरता नजर आया।युवाओं की टोलियां नाचते गाते युवा और उन पर बरसता रंग देखते ही बना। हर चेहरे लाल, पीले नीले हरे नजर आए। पूरा नगर रंगों की मस्ती से सराबोर रहा। कोरोना वायरस को लेकर एहतियात के तौर पर बनाई गई योजनाएं होली की मस्ती में भीग गईं। कहीं होली खेले रघुवीरा तो कहीं रंग बरसे भीगे चुनर वाली …फिल्मी गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। रंग लगाने की होड़ मची रही। भाईचारे के इस पर्व पर गले मिलकर होली की मुबारकबाद देने की परंपरा भी खूब निभाई गई। घरों में खूब पकवान भी पके। गुझिया की महक हो या फिर पापड़। एक दूसरे के घर पहुंचकर शिष्टाचार की परंपरा भी खूब निभाई गई।डोण्डी नगर के सुमन,जागेश,सरिता,लीला,डामीन,मिनाक्षी, प्रीति,नमिता, माही,शनि,हिमांशु, साहिल,वेदांश, तृषा, सहित अन्य ने भी होली पर जमकर गुलाल खेला।

बच्‍चों ने खूब की मस्‍ती

एक दुसरे पर रंग बरसाते हंसी ठिठोली करते हुए छोटे-छोटे बच्‍चों ने भी होली खूब खेली। होली के रंग में चारो ओर बस खूशी की उमंग ही देखी जा रही थी। गुझिया और मालपुए का स्‍वाद बच्‍चों ने खूब चख्‍खा। साथ ही एक दुसरे में मिठाइयां बांटकर भाईचारे का संदेश भी दिया।

गुदुम,छिंदगाओं, अवारी,कुवेगोंदी, कांडे, लिमवुडीह, ढेमा बुजुर्ग,कामता, खेरवाही में भी जमकर होली खेली गई । लोगों ने त्‍योहार की एक दुसरे से गले मिलकर शुभकामनाए दी। वहीं बच्‍चों ने पिचकारियों में रंग भरकर आते जाते लोगों को रंग से नहलाते दिखे। महिलाओं ने भी एक दुसरे के घर जाकर त्‍योहार की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *