Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

टीकाकरण कार्य का औचक निरीक्षण करने के लिए तहसीलदार डोंडी प्रतिमा अभिषेक झा पहुंची केंद्र में

आज दिनाँक 01/04/2021 को ग्राम कुसुमकसा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कोरोना टीकाकरण कार्य का औचक निरीक्षण करने के लिए तहसीलदार डोंडी प्रतिमा अभिषेक झा पहुंची ।
जिसमे उन्होंने कुसुमकसा , चिपरा, भर्रीटोला, जुनवानी एवं अन्य ग्रामो से आये 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मास्क लगाने,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं कोरोना टीकाकरण कराने को कहा। एवं जो ग्रामीण टीकाकरण के लिये आज नही पहुंच पाए है उन्हें भी टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया।
उंन्होने ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से कही भी नही जाने, घर पर रहने की सलाह दी गई।
उक्त समय हल्का पटवारी रवि राव शर्मा , पुष्पजीत बैस, संगीता बैस ,सावन,नवक लाल,गोविंद सिन्हा, देवनाथ, जोगीराम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *