
बालोद:- सीधी भर्ती सन 2014 में आकस्मिक निधि भृत्य पदों पर नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित वेतनमान का लाभ नहीं दिए जाने के कारण छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा 1 अप्रैल 2021 को हड़ताल की सूचना दी गई थी
कर्मचारी संघ की मांग निम्नानुसार थी:-
1 . जिस दिनांक से 3 वर्ष पूर्ण की गई है उस दिनांक से नियमित वेतनमान दिए जाने की मांग
- संबंधित कर्मचारियों को 03 वर्ष पूर्ण होने के बाद से 03 वर्ष 9 माह की एरियस राशि का भुगतान किए जाने की मांग
- किसी कर्मचारियों की मृत्यु हो जाती है तो उसे अनुकंपा नियुक्ति दी जाने की मांग जिस पर माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा 23 मार्च 2021 को आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग नवा रायपुर को मार्गदर्शन पत्र लिखा गया है!
31 मार्च 2021 को सहायक आयुक्त द्वारा भी संघ प्रतिनिधि से विस्तृत चर्चा की गई जिसमें सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है जिससे कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2021 से की जाने वाले हड़ताल स्थगित की गई इसकी सूचना सहायक आयुक्त एवं कलेक्टर को दी गई है यह जानकारी कर्मचारी संघ प्रतिनिधि महामंत्री एस.पी. सिंह जिला अध्यक्ष धननू लाल सिन्हा एवं समस्त कर्मचारी द्वारा दी गई !
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904