Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 टीकाकरण जरूरी – कलेक्टर


बालोद, 01 अप्रैल 2021
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 टीकाकरण जरूरी है। जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को अभियान चलाकर शतप्रतिशत पूर्ण करें। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जिले में पर्याप्त टीका उपलब्ध है। टीकाकरण के साथ-साथ सावधानी रखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी अपने परिवार के सदस्य जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है, उनका अनिवार्य रूप से कोविड-19 का टीका लगवाएॅ तथा अपने आसपास रहने वाले व्यक्ति जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है, उन्हें कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण से संबंधित कार्य हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी संबंधित एस.डी.एम. आवश्यकता अनुसार लगाएॅ। उन्होंने कहा कि प्रति दिवस लक्षित व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण हेतु निर्धारित सत्रों से अधिक सत्र का आयोजन किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु सत्र आयोजन के लिए स्वास्थ्य संस्था के समीप शासकीय सामुदायिक भवन व शालाओं का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो अधिक व्यक्तियों के सम्पर्क में आते हों जैसे दुकानदार, सब्जी बेचने वाले, दूध बेचने वाले, अॅाटो, बस, रिक्शा चालक एवं अन्य जो कोविड-19 टीकाकरण के दिशानिर्देशों के पात्र हो, उन्हें प्राथमिकता के तौर पर टीकाकरण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए रेडक्रास, एन.सी.सी., एन.एस.एस., विभिन्न सामाजिक संस्था प्रमुखों इत्यादि का सहयोग लिया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम बालोद आर.एस. ठाकुर, कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी. मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस. के. सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *