
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगाँव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जिला-राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को प्रथम पंक्ति कोरोना वारियर्स के रूप में अतिशीघ्र कोरोना टीका लगाने की मांग की गई है।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, जिला सचिव- रामलाल साहू व ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया कीरत कुमार गणवीर ने कहा कि शिक्षकों के लिए शाला बंद नहीं है,मध्यान्ह भोजन,जाति प्रमाण पत्र, मोहल्ला क्लास का संचालन सहित अन्य कार्यों से प्रतिदिन छात्रों से नियमित संपर्क में रहते है,जिससे शिक्षक व बच्चों में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है, जो कि जानलेवा साबित हो सकता है।
राजनांदगाँव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू, जिला संयोजक- मंजू देवांगन,माला गौतम, जिला कोषाध्यक्ष-शैलेन्द्र साहू ने कहा कि वर्तमान समय में राजनांदगांव जिले में कोविड-19 कोरोना से 05 शिक्षकों की असामयिक मृत्यु हुई है, वर्ष 2020 में भी राजनांदगांव जिले से कई शिक्षक कोरोना में ड्यूटी के दौरान भी मृत्यु हो चुका है। शिक्षक भी प्रथम पंक्ति के कोरोना वारियर्स है, जिनका सीधा संबंध देश के नौनिहालों से रहता है शिक्षक सुरक्षित रहेंगे, तो बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे इसलिए सभी शिक्षकों को अतिशीघ्र बिना किसी उम्र बंधन के स्वास्थ्य कर्मचारियों की भांति कोरोना का टीका लगाया जाए। शिक्षकों को भी कोरोना के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरह बीमा की परिधि में लाया जाए तथा 50 लाख की बीमा का प्रावधान किया जाए।
शिक्षकों के कार्य स्थल पर न्यूनतम जोखिम हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति किया जावे। राजनांदगांव जिला व अन्य जिलों से आ रही शिक्षकों के कोरोना से मृत्यु के कारण संगठन व शिक्षक समाज बहुत चिंतित हैं।
जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व जिला सचिव- राम लाल साहू ने कहा कि शिक्षकों से लगातार कोरोना काल में सरकार द्वारा बॉर्डर चेकपोस्ट पॉइन्ट, बैंक, सर्वे कार्य सहित अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाई जा रही है, हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि जब तक शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन टीका नहीं लग जाता है, तब तक कोविड-19 व शिक्षा विभाग द्वारा संचालित होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों तथा अन्य कार्यक्रमों से पृथक रखा जाए।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में रामलाल साहू जिला सचिव ने दी है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904