

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 10 , पुराना बाजार – शहीद वीर नारायण चौक के समीप किसी तरह के यात्री प्रतीक्षालय न होने से विगत कई वर्षों से बस में सफर करने वाले यात्री भरी धूप , वर्षा में खड़े होने को मजबूर थे व प्रतीक्षालय की मांग कर रहे थे पर उनके मांगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही थी ।
इसे मद्देनज़र रख लोगों की समस्यों का निवारण करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर के प्रयासों से यात्रियों को प्रतीक्षालय की सौगात मिली , जिसका भूमिपूजन आज दिनांक 02/04/2021 को अध्यक्ष .उपाध्यक्ष संतोष देवांगन व साथियों द्वारा किया गया ।।
भूमिपूजन के दौरान एल्डरमैन के.वही.अब्राहम , पार्षद बृजमोहन नेताम , प्रदीप कुमार , राम शर्मा , परितोष हंसपाल , अनिल कॉम्बे , रमेश भगत तथा वार्डवासी उपस्थित थे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904