cg24 आजतक न्यूज़
बालोद जिला अल्पसंख्य कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शोएब रजा ने बताया की आज जिस तरह कोरोना महामारी से पूरा देश दूसरी लहर से जूझ रहा है उसी के बीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 वर्ष के आयु वालों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त कोरोना की वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है इसका जिला उपाध्यक्ष शोएब रजा ने स्वागत किया है एवं इससे हमारे युवा छात्र की सुरक्षा का जिम्मा किस प्रकार राज्य सरकार ले रही है इससे यह साबित होता है की राज्य के मुख्यमंत्री युवाओं और छात्रों के स्वास्थ्य के लिए कितनी चिंतित है ।छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे। आगे उन्होंने ये भी कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 वर्ष की आयु से जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलने वाला है l
राज्य सरकार द्वारा बिल्कुल मुफ्त बांटा जाएगा और यह निर्णय देने वाला देश का पहला राज्य है जिन्होंने अपने राज्य के युवाओं और छात्रों की चिंता करते हुए कोरोना की वैक्सीनेशन को मुक्त कराया इस जीवन रक्षक कदम का हम स्वागत करते हैं और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार को हम दिल से धन्यवाद देता हु कि उन्होंने राज्यों के छात्रों की चिंता करते हुए इस अहम फैसले को लिया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904