
डौंडीलोहारा :- गुरुवार को ग्राम पंचायत भीमकन्हार में कोविड-19 के बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें टीकाकरण के सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के दिशा निर्देश व सीईओ दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने गलियों का भ्रमण किया। जहां ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, सरपंच पोषण साहू, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार , डीईओ जेएल देहारी, पीओ नीरज वर्मा, एडीईओ अजय कुमार, सचिव विष्णु सिन्हा सहित ग्राम भ्रमण कर टीकाकरण के लिये प्रेरित किया। किंतु अफवाहों का बाजार गर्म था लोग असमंजस की स्थिति में थे।सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने टीम के साथ लोगों के भ्रम को दूर करते हुए टीकाकरण कराने में सफलता हासिल किया। इस सफलता पर एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने स्वास्थ्य अमला सहित पूरे टीम की कार्य पर प्रसन्नता जाहिर की है। स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण के लिए पहुंचे एएनएम मधु लता राजपूत ,उर्वशी साहू , आरएचओ कमलेश सिंह ठाकुर ,अरुण देवांगन व संजय साहू ने अपनी टीम के साथ बड़े मुस्तैदी से टीकाकरण करते नजर आये। टीम के द्वारा प्लांनिग कर 90 व्यक्तियों का टीकाकरण कराकर कीर्तमान हासिल करने पर एसडीएम श्री तिवारी ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए ग्राम पंचायत भीमकन्हार जैसे आदर्श प्रस्तुत करने सभी ग्राम पंचायतों के टीम से अपील की है। अफवाहों को दरकिनार करते हुए भीमकन्हार वासियों ने टीकाकरण में भाग लेकर मिसाल प्रस्तुत किया है जो कि काबिले तारीफ है। सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि अफवाहों को दूर करने हमारी टीम लगातार ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत भीमकन्हार के ग्रामीणों ने जागरूकता के साथ आदर्श प्रस्तुत किया है । सभी बधाई के पात्र है। सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने कहा कि एसडीएम सर व सीईओ सर सिर्फ टारगेट ही नहीं देते बल्कि पल पल मार्गदर्शन कर सहयोग प्रदान करते हैं जिससे सफलता में संदेह नहीं होता है।
ऐसा नजारा पहली बार:- ग्राम पंचायत भीमकन्हार में स्वास्थ्य अमला के साथ पूरी टीम रात्रि 7.45 बजे तक लाईट की रोशनी में टीकाकरण को सफल बनाने में जुटे रहे। इनकी कर्मठता पर एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय व सीईओ दीपक ठाकुर ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904