कोरोना से बचाव का एकमात्र दवाई वर्तमान में टिकाकरण तो सभी टिका अवश्य लगाए,व दूरी नियमो का पालन करते हुए सावधानी बरतें :-माया जयेश ठाकुर


डौंडी लोहारा — कोरोना महामारी के संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे वेक्सीनेसन कार्यक्रम के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषिकेश तिवारी तथा मुख्यनगरपालिका अधिकारी मनीष गायकवाड़ के निर्देश पर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजूषा पांडे के साथ वार्ड में 18 वर्ष उम्र तथा 18 प्लस उम्र वाले अंत्योदय कार्ड धारियों को वैक्सीनेशन लगाने हेतु वेक्सीनेसन सेंटर जाने के लिए वार्ड 06 में घर -घर घूम कर पात्र लोगो को आग्रह करते हुए प्रेरित भी किया है। उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों से लगातार नगर पंचायत के 15 वार्डो में से कुछ वार्डो में तेजी से कोरोना पॉजिटिव प्रकरण सामने आए है तथा कोरोना संक्रमण से कुछ नगरवासियों की जान भी गयी है। ऐसे में नगर पंचायत के लोगो को कोरोना टीकाकरण कराया जाना अत्यंत जरूरी हो गया है ताकि कोरोना संक्रमण से किसी की जान न जाये।
इस संबंध में पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि
विगत एक मई से प्रदेश में 18 वर्ष उम्र तथा इससे ऊपर उम्र वाले गरीबी रेखा वाले लोगो को टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र केे कुछ वार्डो में कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगो के प्रकरण तेजी से सामने आ रहे है तथा प्राप्त जानकारी अनुसार आज 2 मई को भी नगर में 08 लोगो के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिली है ऐसे में कोरोना महामारी से बचने के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने के साथ साथ सोसियल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बार बार हाथ धोने सहित अनेक उपाय भी लगातार किया जा रहा है मगर किसी न किसी चूक से की वजह से नगरवासी लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे है ऐसे स्थिति में लॉक डाउन एवम कोरोना प्रोटोकाल के अलावा टीकाकरण को प्रभावी माना जा रहा है ऐसे में शासन द्वारा घोषित पात्र लोगो को टीकाकरण करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसलिए मेरा प्रयाश है एक जनप्रतिनिधि के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि मेरे वार्ड के 45 वर्ष उम्र तथा उससे ऊपर उम्र वालो के साथ साथ शासन द्वारा वर्तमान में टीकाकरण के लिए पात्र घोषित 18 वर्ष उम्र तथा इससे ऊपर उम्र वाले गरीबी रेखा वालो का जल्द से जल्द टीकाकरण सम्पन्न हो जाये जिससे वार्ड क्रमांक 06 सहित नगर पंचायत के लोगो मे कोरोना संक्रमण की गति पर विराम लगे तथा हमारा नगर पंचायत कोरोना महामारी के प्रकोप से बाहर आ सके और नगर के लोग बगैर डर एवम भय के अपना दैनिक जिम्मेदारी का निर्वाह कर सके। पार्षद माया जयेश ठाकुर ने वार्ड क्रमांक 06 सहित पूरे 15 वार्डो के नगरवासियों से आग्रह किया है नगर में जितने भी टीकाकरण के लिए पात्रता रखते है वे सभी जल्द से जल्द अपना अपना टीकाकरण कराये तथा जिनको प्रथम डोज लग गया है वे लोग समयानुसार अपना दूसरा डोज भी लगवाकर अपने आप को कोरोना की लड़ाई में सुरक्षित करे। ताकि हमारा नगर जल्द से जल्द कोरोना के संक्रमण से बाहर आ पाए और सभी की जीवनशैली सामान्य हो पाए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904