Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रशांत भारद्वाज बने अध्यक्ष तो लीलेश्वर ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अर्जुन्दा इकाई का हुआ गठन,कीर्ति उइके बनी मातृ शक्ति संयोजिका

अर्जुन्दा :- आज दिनांक 24/12/2021 नगर अर्जुन्दा में विश्व हिंदू परिषद के प्रथम कार्यकारणी बैठक रखी गयी जिसमें प्रशांत भारद्वाज को प्रखंड अर्जुन्दा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं कार्यकारणी की घोषणा बालोद जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बलराम गुप्ता जी ने की और कहा कि हम सब को एक होकर हिंदुत्व का कार्य करना है और संगठन को केसे चलाना है उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल अर्जुन्दा के पदाधिकारी संध्या सिंह भारद्वाज(सदस्य जिला पंचायत बालोद, उपाध्यक्ष जिला भाजपा बालोद), प्रणेश जैन(अध्यक्ष मंडल अर्जुन्दा), पवन सोनवरसा(महामंत्री भाजपा मंडल अर्जुन्दा), रुखमनी सोनकर(अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल अर्जुन्दा),विनोद गिरी गोस्वामी जिला पुरोहित,महेंद्र सोनवानी जिला मंत्री,उमेश सेन बजरंग दल जिला संयोजक,कौशल शर्मा सह मंत्री डौण्डी लोहारा की उपस्थित में यह दायित्व दिया गया।जिसकी घोषणा जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने की जिसमे श्याम सुंदर साहू(जिला प्रचार प्रसार सह-प्रमुख), लीलेश्वर ठाकुर(कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अर्जुन्दा), नैतिक देवांगन (उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अर्जुन्दा)कीर्ति उइके(मातृशक्ति संयोजिका विश्व हिंदू परिषद अर्जुन्दा), रोहित यादव(उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अर्जुन्दा), सोहन पटेल(उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अर्जुन्दा), विकी यादव(मंत्री विश्व हिंदू परिषद अर्जुन्दा), राजू देशमुख(कार्यकारणी सदस्य) को नवीन दायित्व दिया गया इस बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *