Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद की गुंडरदेही नगर में हुई बैठक जिला पदाधिकारी सहित अन्य हिंदू संगठन के प्रतिनिधि हुए शामिल, विहिप की गुंडरदेही इकाई गठन पर हुई चर्चा

cg24 आज़तक न्यूज


गुंडरदेही नगर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न हुआ। बैठक गुंडरदेही नगर के वार्ड नंबर 14 के कन्हैया विहार कॉलोनी में भारत साहू के निवास में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ गुंडरदेही ब्लाक के आसपास के दर्जनों गांव के हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने संगठन को मजबूत करने के दिशा पर काम करने को लेकर आज इस बैठक में शामिल हुए

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, जिला सह मंत्री महेंद्र सोनवानी, उमेश सेन जिला संयोजक बजरंग दल,डौण्डी लोहारा सह मंत्री कौशल शर्मा, जिला पुरोहित विनोद गिरी गोस्वामी, भारत साहू, पवन सोनबरसा, मदन साहू, हेमंत साहू, नारद साहू, स्वप्निल शर्मा, मनीष महोबिया, भूषण साहू, चिरंजीव साहू, चेतराम साहू, दिसंबर साहू, सनत साहू एवं बड़ी संख्या में गुंडरदेही क्षेत्र के हिंदू संगठन एवं राम भक्तों के लोग शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि गांव गांव में हिंदू संगठन को मजबूत करना, व अपने घरों में भगवा ध्वज लहराने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। और जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता के निर्देशानुसार आगामी बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारिणी के गठन के विषय में चर्चा हुई। वही इस बैठक में बजरंग दल के गठन पर भी विचार किया गया

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय मे जो हिंदू धर्म के खिलाफ जो संरचना हो रहा चाहे वो धर्मांतरण के माध्यम से हो लव जिहाद के माध्यम से हो अवैध गौ तस्करी का मामला हो इन सब विषयो को लेकर आज हिंदू संगठन को मजबूत करने का समय है। और बालोद जिला में समाज व धर्म संगठन से लोग जुड़कर आज राष्ट्रहित व धर्महीत की बेहतरी के लिए आगे आ रहे है जो स्वागत योग्यकदम है। संगठन का बालोद जिला में तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जो ग्रामीण क्षेत्रो व नगरों में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *