cg24 आज़तक न्यूज
- साइबर सेल टीम बालोद द्वारा थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम अर्जुन्दा नहर के पीछे सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार
- साइबर सेल बालोद टीम द्वारा रेड कर रंगे हाथ धरे गये सटोरिया रवि निर्मलकर। पूर्व में भेजा गया था जेल।
- आरोपी के कब्जे से कई लाख का सट्टा पट्टी के साथ 8000 रूपये नगद बरामद।
- अवैध कारोबार करने वाले पर बालोद पुलिस की कार्यवाही रहेगी जारी।
-
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री मौर्य के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा क्षेत्र मे अर्जुन्दा नहर के पीछे अज्ञात आरोपी द्वारा सट्टा खिलाने की षिकायत पर अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.12.2021 को साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिला की थाना अर्जुन्दा क्षेत्र मे अर्जुन्दा नहर के पीछे अज्ञात आरोपी द्वारा सटटा पटटी खेला रहा है कि सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा नाम पता पूछने पर रवि निर्मलकर पिता नत्थू लाल निर्मलकर उम्र 44 वर्ष पता वार्ड क्र 10 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद बताया जिसके कब्जे से कागज पर अंको में कल्याण नाम का सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 8000 रूपये है। आरोपी रवि निर्मलकर के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्र 181/2021 , धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 24.12.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना अर्जुन्दा से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ,साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर , आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन ,आरक्षक संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है। - गिरफ्तार आरोपी के नाम व पता-
- रवि निर्मलकर पिता नत्थू लाल निर्मलकर उम्र 44 वर्ष पता वार्ड क्र 10 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.)
जप्त मशरुका –
- सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , 8000 रूपये नगदी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904