Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

​​​​​​​मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने खैरागढ़ के कोचर परिवार से फोन पर की बात

शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों को बंधाया ढांढस 

हर संभव मदद का दिया आश्वासन 

रायपुर cg24 आजतक न्यूज

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ के शोक संतप्त कोचर परिवार से टेलीफोन पर बात कर अपनी संवेदना प्रकट की। बीती रात सड़क दुर्घटना में इस परिवार के पांच सदस्यों की दुःखद मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कोचर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। सड़क दुर्घटना में इस परिवार के श्री सुभाष कोचर और उनकी पत्नी सहित तीन बेटियों की मौत हो गई थी। कोचर परिवार के ये सदस्य बालोद से खैरागढ़ वापस आ रहे थे। इस दौरान सिंगारपुर के पास सड़क दुर्घटना हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *