Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष रमेश कुमार सोनवानी ने किया आभार, कहा- सफल आयोजन का श्रेय सभी तहसील से लेकर ग्रामीण ईकाई को


नर्मदा धाम सुरसुली में दिनांक 23-04-2022 को तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा द्वारा भव्य कर्मा महोत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ। सफल व यादगार आयोजन हेतु रमेश कुमार सोनवानी अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा ने समस्त तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के पदाधिकारियों, समस्त परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों व समस्त ग्रामीण ईकाई के सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है, साथ ही आयोजन की सफल मेजबानी हेतु परिक्षेत्रीय साहू संघ जेवरतला व ग्रामीण साहू संघ सुरसुली का आभार व्यक्त किया है। रमेश कुमार सोनवानी ने बताया कि ऐसे सफल आयोजन हेतु सम्मिलित प्रयास अतिआवश्यक होता है साथ ही कोई आयोजन तभी सफल होता है जब आयोजन पूर्व बेहतर और व्यवस्थित तैयारी की जाये। तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा द्वारा सफल आयोजन हेतु सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्षों से तालमेल कर लगातार बैठक रखी गई व सफल आयोजन हेतु सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्षों से भी विचार प्राप्त किया गया। सभी परिक्षेत्रों में तहसील पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सफल आयोजन की रणनीति तैयार की गई जिसका परिणाम है कि हमारे तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा का आयोजन आज एक मिशाल बना है, स्वयं प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष टहल साहू ने डौंडीलोहारा के आयोजन की सराहना की है। उक्त जानकारी संगठन सचिव शिवेन्द्र बहादुर साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *