

cg24 आजतक न्यूज
डौण्डी लोहारा :- विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कोडेकसा में बने गौठान की वर्तमान स्थिति व कार्य मे किये गए गड़बड़ी पर बालोद जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने बड़ा आरोप लगाते हुए वीडियो के माध्यम से कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की भुपेश बघेल की सरकार नरवा गरुवा घुरवा बारी के नाम पर बड़ी बड़ी बातें कह रहे है। व योजना की सफलता के बखान गा रहे है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिख रहा है। ग्राम पंचायत कोड़ेकसा सहित डौण्डी लोहारा विधानसभा के कई ग्रामो में बनाये गए गौठान की हालत इतनी बेकार है। कि कुछ कहो तो भी कम है। यंहा न पानी की व्यवस्था है न चारे की व्यवस्था है। शेड भी टूटे हुए बिखरे पड़े है। न कोई पशुधन है। इस गौठान में सिर्फ नाम के लिए ही इसको बनाया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है।बड़े शर्म की बात है। कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी इस योजना की सच्चाई पता होने के बाद भी इस और सही कार्यवाही नही कर पाए। देवलाल ठाकुर ने आगे कहा कि
छत्तीसगढ़ के ड्रीम प्रोजेक्ट व जिसे कांग्रेस के लोग इसे आदर्श गौठान कहते है। कोडेकसा में आकर देखा जा सकता है। कि इस योजना के नाम पर किस कदर भरस्टाचार व गड़बड़ी किया गया है। सरकार लोगो के मेहनत के पैसों से किस प्रकार गड़बड़ी कर के योजना का सिर्फ गलत बखान कर रही है। ऊपर से मुख्यमंत्री का युवाओं के लिए हास्यास्पद बयान की आप गोबर बीनकर,बेचकर अपना काम चलाओ क्या ऐसे ही बयानों के लिए आमजनता से वोट मांगे गए थे सरकार बनाया गया है। ये बड़े ही दुर्भाग्य की बात है।
क्षेत्र की जनता आने वाले कुछ ही समय के बाद कांग्रेस के इन सभी झूठे वायदों व किताबी बातों का पूरा का पूरा हिसाब करने को आतुर बैठी है। और क्षेत्र व प्रदेश से कांग्रेस सरकार की बिदाई तय है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904