
आदिवासी अंचल डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखार पहुंचे जिला पंचायत बालोद के प्रथम अध्यक्ष देव लाल ठाकुर
उनके समक्ष मनरेगा मजदूरों ने अपनी पीड़ा बताई
सड़क पारा तलाब की खुदाई का काम जल्द चालू करने की बात कही
आदिवासी अंचल डौंडीलोहारा विधानसभा के मजदूरों को नहीं मिल रहा है काम
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मैं नहीं मिल रहा है काम
अप्रैल से आज 24 दिनों तक कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ धरना पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन के चलते गरीब वनवासी मजदूर आर्थिक तंगी झेल रहे हैं
छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार मनरेगा कर्मचारियों से अपने घोषणा पत्र में घोषणा तो कर दी कि सब को नियमितीकरण कर दिया जाएगा पर सरकार आने के साड़े तीन साल बाद भी मनरेगा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा सका यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।अत्यंत निंदनीय है।ग्रामीण मजदूरों ने काम न मिलने की स्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार से मांग किया है कि जल्द से जल्द मनरेगा कर्मचारियों का नियमितीकरण कर दिया जाए चुकि वादा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में किया था तो अपने घोषणा पत्र में किए हुए वादे को जल्द से जल्द निभाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले रोजगार गारंटी कार्यक्रम सुचारु रुप से चलें और गांव के हर मजदूरों को काम मिले काम न मिलने की स्थिति मजदूरी न मिलने की स्थिति में ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के किसान आर्थिक तंगी को झेल रहे हैं जिसके कारण से उनकी शादी ब्याह कार्यक्रमों में असर दिख रहा है अगर काम जल्द से जल्द नहीं चलाया गया तो आने वाले समय में पी पखार ग्राम पंचायत के मजदूर जॉब कार्ड धारी आंदोलन करेंगे देवलाल ठाकुर ने कहा आपके आंदोलन में आपके साथ रहेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मण्डल लोहारा युवा मोर्चा डोंडी लोहारा मण्डल हीरेन्द्र गायकवाड़ राजेश चंद्राकर तरुण कुमेटी योगेश यादव पवित्रा कमरों तामेश्वर कोरेटी कीर्तन कुमेटी रामेश्वर मेघनाथ भोलेंद्र रितेश कुमार ओमप्रकाश कोरेटी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904