Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए जिनका प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका परीक्षण कर तत्काल प्रमाण पत्र जारी किया जाए :- कुंवरसिंह निषाद

cg24 आजतक न्यूज

आज दिनांक 27/04/022 को गुंडरदेही हाईस्कूल मैदान में समाज कल्याण विभाग जिला बालोद द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवरसिंह निषादजी ने शामिल होकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए साथ ही ऐसे दिव्यांगजन जिनका प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका परीक्षण कर तत्काल प्रमाण पत्र जारी किया जाए। पात्रतानुसार दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, टायसायकल, बैटरी चलित टायसायकल, व्हील चेयर आदि उपकरण मौके पर ही देने का निर्देश दिया।उक्त अवसर पर भोजराज साहू,राजेश बाफना,मोंटू चन्द्राकर, रामसेवक निषाद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *