Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कहीं नल जल की समस्या तो कहीं आवास योजना लंबित कार्य विस्तारकों को ग्रामीणों ने बतायी अपनी समस्या

cg24 आजतक न्यूज

देवरीबंगला- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व भाजपा जिला निर्देशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना के अन्तर्गत बुथ एवं शक्ति केन्द्रों में कार्यविस्तारकों की नियक्ति की गई वे जहां शक्ति केन्द्रवार प्रत्येक बुथ की नब्ज टटोलने तथा कार्यकर्ताओं को संगठित व प्रशिक्षित करेंगे। कार्यविस्तारक 10 दिन पुरे 100 घंटे शक्ति केन्द्रो में अपना समय बिताएंगे जिससे वहां कि वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
पिनकापार शक्ति केन्द्र में पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू अपना दमखम लगा रहे हैं वे शक्ति केन्द्र प्रत्येक बुथ में जाकर कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं जहां उन्होने बताया कि ग्राम पिनकापार, गिधवा, मुड़खुसरा में कार्यकर्ताओं से मिले तथा ग्रामीणों से भी मिले उन्होने बताया कि ग्रामीण राज्य सरकार की नितियों से परेशान हैं वहीं केन्द्र सरकार की कई योजनाओं में वाह-वाही लूट रहे हैं जैसे नरवा-घुरवा-बाड़ी में मनरेगा के तहत काम हो रहे हैं तो राज्य सरकार की गौठान योजना पूरी तरह से फ्लाप दिखाई दे रही है गौठानों के निर्माण के बाद भी वहां कोई व्यवस्था नहीं है गोवंश खुले में घुम रहीं है। गोबर खरीदी भी पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। जगह-जगह अवैध शराब के कारोबार फल फुल रहे हैं। शासकीय कार्यों में लेटलतीफी से जनता नाराज है। इसी तरह पीएम आवास योजना में राज्य सरकार की उदासीनता के कारण हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल रहा है।
शक्ति केन्द्र जेवरतला में पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, मनकी में इंद्रपाल चंद्राकर, नाहंदा में पुष्पेन्द्र चंद्राकर, टटेंगा में कुलदीप साहू कार्यविस्तारक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जहां ग्रामीणों ने नल जल योजना सहित विभिन्न पहलुओं पर उनसे चर्चा की। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी उर्मिला साहू , जिला महामंत्री विकाश जैन, जिला सह कोषाध्य ढालेंद सार्वा, शुभम देशमुख, इंदू भूयार्य, जागृत देवांगन, झग्गर देवांगन, बिसाखा बाई, निलबती बाई, सुल्ताना बाई, ,खुमान साहू, मंगलू देवदास, संतोष साहू, मनहरण साहू, चमरू राम साहू, दिनुराम साहू, रोहित साहू, देवेंद्र देवांगन, तामेश्वर साहू, समाीन देवांगन, प्रेम साहू, टोपी साहू, खोरबाहरा ठाकुर,मन सुख देवांगन,धीरज साहू,दिनेश देवदास,चंदू कुमार,देवांगन,बुलंद दस साहू, हरिसरण देवांगन,देव सरण देवांगन, पूरण देवांगन, भोला राम साहू,रमेश ठाकुर, विजय साहू, छबि लाल साहू, धनेश देवदास, कंवल साहू,ल ेखचंद साहू, देहरे राम साहू, देवप्रसाद साहू, डोमन मैथिलक्षत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *