Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तरौद में राजीव युवा मितान क्लब ने निकाला अवैध शराब बिक्री पर विरोध रैली


CG 24 आजतक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिला मुख्यालय से 5km दूर ग्राम तरौद में विगत कई वर्षों अवैध शराब बिक्री जोरोशोर से चल रहा है इस गांव में से 30 से 35 स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री कोचियों के द्वारा अवैध किया जाता है, तथा सार्वजनिक स्थानों को शराब पीने का अड्डा बनाये हुवे है,, जिससे आम नागरिक को तथा महिलाओ को साम को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है ।जिसे देखते हुए,हाल ही में गठित हुए “राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा पुरजोर विरोध किया गया,
इनके साथ गांव के 15 स्व सहायता समूह की बहने, ग्राम विकास समिति व ग्राम पंचायत पंच बॉडी, ने भरपूर समर्थन किया तथा इसमें विरोध रैली निकाल कर शराब कोचियों को आखरी बार चेतावनी दिया गया पर अब तक इस गांव में पुलिस प्रशाशन का कोई ध्यान नही है,, शराब कोचिया पहले दिन पकड़ाते है और उसी दिन छूट जाते है,जो कि प्रशाशन की लापरवाही का नतीजा है कि आदर्श ग्राम कहलाने वाला यह गाँव आज दारू भट्टी बन कर रह गया है कि,,,नई दिशा की और ले जाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का यह विरोध जागरूकता रैली शाम4 बजे रामायण मंच से होकर रात्रि 8 बजे भाटापारा में समापन कर शराब कोचियों को चेतावनी दी गयी है।विरोध रैली में शामिल हुए राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष महेन्द मानिकपुरी,सचिव चम्मन साहू, उपाध्यक्ष मनोज देवांगन, संयुक्त सचिव नमन कोसमा,कोशाध्यक्ष राघवेंद्र निषाद, संयुक्त सचिव ईश्वरी चम्मन साहू, संयुक्त उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी निर्मलकर, सरपंच शिवराम ठाकुर, पंचायत सचिव सीमा सेन,धर्मेन्द्र रामटेके अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, शम्भू साहू, मिलेंद्र निषाद, मिलाप दास मानिकपुरी, झग्गर कौशिक,गोपेन्द्र कौशिक, संतु विश्वकर्मा,नेतराम निषाद,व अन्य सदस्यगण, स्व सहायता समूह तथा युवा साथी एवम अन्य वरिष्ठ जनों का भरपूर सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *