
Cg 24 आजतक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर बालोद शहर के बंद सीसीटीवी कैमरा को बनावाया गया
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में टेक्निकल टीम बालोद के द्वारा बालोद शहर के चौक-चौराहो पर लगे सीसीटीवी कैमरा जो तकनीकी कारणो से काफी दिनों से बंद पडे थे जिसके कारण किसी भी घटना ,दुर्घटना होने पर संदिग्ध लोगो ,वाहनों की जानकारी प्राप्त करने में समस्या उत्पन्न हो रही थी हमारे द्वारा समाचार प्रकाशन के बाद बालोद पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी बंद सीसीटीवी कैमरा को बनवाने का निर्देश दिया गया जिसे प्रायवेट कम्पनी के टेक्निकल टीम को बुला कर बंद सभी सीसीटीवी कैमरा को बनवाया गया जिसका संचालन पुलिस कंट्रोल रूम बालोद में किया जा रहा है बालोद पुलिस का तीसरा नेत्र सीसीटीवी कैमरा के बनने से बालोद शहर में आने जाने वाले लोगो व वाहन पर कडी नजर रहेगी
बालोद पुलिस ने आम जनता से भी अनुरोध है कि अपने मकान, प्रतिष्ठान में अधिक से अधिक कैमरा लग वाए ताकि अपराध व अन्य घटनाओं में अपराधियो तक पहुंचने में बालोद पुलिस को मदद मिल सके


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904