Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार


दिनांक 16/06/2022
थाना डौंडी, जिला बालोद

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थीया अपने परिजनों के साथ थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14/6/ 2022 को रात्रि 9:00 बजे प्रार्थीया अपने घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी सफीक अहमद कुरैशी घर अंदर जाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ किया । जिस पर अपराध सदर धारा 450, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध दर्ज कराने बाद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए, श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बीएन मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही की गई विवेचना दौरान पीड़िता के अनुसूचित जनजाति का सदस्य होने पर प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारी से दिशा-निर्देश प्राप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 3(2)(v)क एससी/एसटी एक्ट जोड़ी गई तथा आरोपी का पता चला करने पर आरोपी सफीक अहमद कुरैशी पिता अब्दुल रहीम कुरैशी उम्र 42 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 3 महात्मा गांधी वार्ड डौंडी थाना डौंडी जिला बालोद
के अपने घर में मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध सदर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार किया । जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सदर धारा 450, 354 भादवी एवं धारा 3(2)(v) क एससी/एसटी एक्ट का पर्याप्त सबूत पाए जाने पर दिनांक 15/6/2022 को विधिवत गिरफ्तार किया संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद मरई सहायक उपनिरीक्षक दुर्जन लाल रावटे प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल क्रमांक 1480 आरक्षक युगल किशोर क्रमांक 331 पवन कुमार मेश्राम क्रमांक 437 खिलावन सिन्हा क्रमांक 318 की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *