
डौंडी – संभाग स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 9 भिलाई स्थित फुटबॉल मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में राजनादगा़ंव, दुर्ग,व बालोद जिले बालक /बालिका की 9 टीमों ने भाग लिया इसमें अंडर-17 बालक बालिका ,अंडर 14 केवल बालक समूह शामिल था, इस प्रतियोगिता में बालोद जिले से सेजस आमापारा बालोद बालक अंडर-17, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली बालक अंडर-14 व सेजस डौंडी अंडर 17 की बालिका टीम बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दुर्ग संभाग में खेल का प्रदर्शन किया। इस सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता मे बालिका 17 सेजस डौण्डी ने दुर्ग,व राजनांदगांव की टीम को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो कि जगदलपुर में होना है मे क्वालीफाई कर चुकी है। बालिकाओं द्वारा बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दुर्ग को 2-0 शालिनी और रीना की शानदार गोल से व राजनांदगांव को 6-0 जिसमें शालिनी और रीना ने 2_2 गोल और दीपिका और शिवानी के 1_1 जबरदस्त गोल से हराकर बालिका अंडर-17 सुब्रतो फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गई ।दल प्रबंधक सपन जेना ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी बालोद प्रवास सिंह बघेल के निर्देशानुसार बालोद से तीन टीम शामिल हुई जिसमें सेजस डौण्डी अगस्त माह के पहले सप्ताह में जगदलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय सुबतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने खेल का जलवा बिखेरेंगी।
इनके सफलता पर जिलाशिक्षा अधिकारी बालोद,खेल अधिकारी किशोर मेहरा,सेजस प्राचार्य बी एस वद्दन , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी कमल मेश्राम,नरेन्द्र ठाकुर, बालिकाओं के कोच संतुराम यादव, नीलेश गौर, चिखली के कोच चन्द्रशेखर पवार व जगप्रीत सिंह संधु, ब्लाक खेल अधिकारी मंजुला यदु व अन्य लोगों ने बधाई प्रेषित किया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904