

डौंडीलोहारा:- शुक्रवार को महिला जागृति तीजा पोरा खेल तिहार का आयोजन अनिला भेड़िया फैंस ग्रुप डौंडीलोहारा के तत्वाधान में मिनी स्टेडियम संबलपुर में आयोजित किया गया था। जिसमें डौंडीलोहारा विधानसभा के महिला प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । लगभग 1300 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराकर खेल के मैदान में उतर कर अपनी प्रतिभा दिखना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे निर्णायकों ने खेल मैदान की कमान संभाल लिये और खिलाड़ियों के बीच समन्वय बनाकर खेल शुरू कर दिया। मैदान में खिलाड़ियों के साथ ग्रामीणों ने भी खेल को देखने उत्सुकता वश देर रात तक मैदान में डटे रहे । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम संजारी बालोद के विधायक संगीता सिन्हा , जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा सहित अतिथियों के साथ खेल मैदान में प्रवेश किया तो हितापठार की रिलो मांदरी मंडली ने नाचते गाते स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर गांव गांव से पहुंचे खिलाड़ियों व महिला वॉलिंटियर की टीम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मंच में विराजमान कराया। छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सुसज्जित हरी साड़ी पहनकर सिर में गोल टोपी लगाकर लाइन से खड़ी वॉलिंटियर्स ने अतिथियों के ऊपर पुष्प वर्षा करने लगे तो कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए सबको तीजा पोरा खेल तिहार की बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंच में विराजमान हुई। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम सहित अतिथियों ने भारत माता के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर रस्सा खींच के साथ खेल का शुभारंभ कराया एक दल में राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, बालोद विधायक संगीता सिन्हा व दूसरी दल में अन्य अतिथियों ने टीम बनाकर रस्सा खींच में भाग लिया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने निर्णायक की भूमिका निभाया। जिसमें राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम विधायक संगीता सिन्हा व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा की टीम ने बाजी मारी । कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने खिलाड़ियों व दर्शक दीर्घा को संबोधित करते हुए कहा कि तीजा पोरा खेल तिहार के माध्यम से माता बहनों का सम्मान करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ है। आप सभी ने खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें । अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ी भावना का परिचय दें। हम बचपन में अपने मायके में खेलकूद का आनंद लेते थे लेकिन ससुराल जाने के बाद ऐसा गोल्डन चांस नहीं मिलता है , लेकिन आज मुझे महसूस हुआ कि हमारी महिला बहनों को एक मंच में ईकट्ठा कर बचपन के याद को तरोताजा करने का अवसर मिला है । हमारे पूर्वजों ने गांव में खेल के माध्यम से मनोरंजन का साधन अपनाते थे उसे जीवित रखने यह छोटा सा प्रयास था। आप सभी खिलाड़ियों के लिए उपहार की व्यवस्था है। आप सभी खेल का आनंद लें। राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने कहा कि यह आयोजन वास्तव में काबिले तारीफ है गांव गांव से महिला समूह की बहनों ने टोली बनाकर खेल में भाग लेने आई है इनकी उत्सुकता देखकर मेरा मन प्रफुल्लित हो रहा है कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी ने तीजा पोरा खेल तिहार का आयोजन कर सबके मन को जीत लिया है। जिसकी मैं खुले मन से तारीफ करती हूं। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि मेरी बड़ी दीदी कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने आप सबके लिए खेल तिहार का आयोजन कर सबको एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास की है वास्तव में आप सबको देखकर बचपन की याद तरोताजा हो गई है फिर से बचपन लौटकर आज इस मैदान में दिखने लगा है। आयोजन समिति के कर्णधार मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने मुस्तैदी से खेल मैदान में डटकर वॉलिंटियर्स ग्रुप, निर्णयकों तथा खिलाड़ियों के बीच जा जाकर उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे थे। खरथुली की सुलैना निषाद व कोचेरा की मोंगरा मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से सबको भावविभोर कर दिया। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर हमारा मान बढ़ाया है। जिसके लिए मैं सबका आभार व्यक्त करता हूं। सुरीली कुर्सी में जब खिलाड़ियों ने अपना छत्तीसगढ़ी धुन में अपना प्रदर्शन करना शुरू किया तो दर्शक दीर्घा सुरीली कुर्सी के मैदान में दौड़ते दौड़ते पहुंच गये और मैदान के बाहर थिरकते नजर आये। इस रोचक दृश्य को देखकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया अतिथियों के साथ सुरली कुर्सी के मैदान में जाने से अपने आपको नहीं रोक पाई । सभी दर्शकों ने अतिथियों का ताली बजाकर व खिलाड़ियों को सम्मान देकर उत्साहवर्धन कर रहे थे ।कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कार्यकर्ताओं व वॉलिंटियर्स की टीम को खेल के मैदान में उपकरण व पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करते देखकर सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मैदान में चहलकदमी कर रही थी। सभी खेल संपन्न होने के बाद मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा , जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, युवा नेता जतिन भेड़िया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, माधो गिरी गोस्वामी, प्रकाश शर्मा, राजेंद्र निषाद, मेघनाथ साहू ,चंद्रशेखर चुरेंद्र, दिलीप बघेल, गुलाब भंसाली, हर्षित लोढा सहित अतिथियों ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया।
सुप्रसिद्ध गायिका गरिमा दिवाकर की मंडली का सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखरी । जिसमें रात्रि 12:30 बजे तक मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक दीर्घा उपस्थित रहे ।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904