बालोद CG 24 आजतक :- बालोद जिले के अंदर लंबे समय से प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में आगमन की चर्चा हो रही थी कि कब प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बालोद जिले के दौरे पर आएंगे व आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे आम जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे व जिले के दौरे में क्षेत्र को कई विकास कार्यों की नई सौगात देंगे वहीं कई नए विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे बालोद जिला के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम बेलौदी व डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम जेवरतला रोड में आगमन की सूचना देवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेश के प्रमुख पदाधिकारी के द्वारा सोशल मीडिया में जानकारी देकर संगठन की 15 सितंबर को बैठक आहूत किया गया है। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व संगठन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के मद्देनजर सभी को बैठक में बुलाया गया है ।फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में हमारे मीडिया को पुख्ता जानकारी नहीं मिला है लेकिन कांग्रेश संगठन के नेताओं की माने तो 18 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के बेलौदी व जेवरतला रोड में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे जानकारी व खबर अनुसार :- मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक कल
देवरीबंगला / जिले मैं मुख्यमंत्री का सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आना लगभग तय है। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात के अंतर्गत गुंडरदेही विधानसभा के 2 ग्राम जेवरतला रोड तथा बेलोदी को चिन्हित किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि देवरी ब्लॉक के अंतर्गत मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम जेवरतला रोड में 18 सिसंबर को 1:30 बजे गौठान के पास आयोजित है। जहां मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधे मुलाकात करेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जेवरतला रोड में कार्यकर्ता के यहां भोजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नर्मदाधाम में उतरेगा। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गुंडरदेही रेस्ट हाउस में करेंगे। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर 15 सितंबर को मारी बंगला के पंचायत भवन में 3:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई है। बैठक में ब्लॉक, जिला तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री संजीव चौधरी ने दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904