
डौंडीलोहारा :- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दो डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम दूधली मालीघोरी में पहुंचे सर्वप्रथम प्रसिद्ध ऐतिहासिक कुकुर देव मंदिर में पूजा अर्चना की व वह पैदल भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल के लिए निकले मजेदार बात यह रहा की ग्राम भरदा निवासी 26 वर्षीय युवक जो कि स्वयं छोटे कद काठी के हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उनको भी अपने साथ पैदल यात्रा में रखा व भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भी बगल में जगह देकर बैठाया मुख्यमंत्री ने आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में गणेश से बात की वह उनकी बात को सुनकर कार्यक्रम स्थल में कहा कि खुद छोटे कद काठी के गणेश को अपनी शादी के लिए 6 फीट की लड़की चाहिए आप लोग भी गणेश की शादी हो सके इसलिए लड़की खोजने का प्रयास करें जिस पर कार्यक्रम स्थल पर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गया व लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

भेंट मुलाकात: कका हे तो भरोसा हे
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जैसे समर्थन मूल्य बढ़ेगा तो, आपकी राशि भी बढ़ जाएगी।
भीड़ से आवाज आई, आप रहु दाऊ जी तो धान के मूल्य 3100 हो जहि।
मुख्यमंत्री ने कहा, अरे वाह।
फिर आवाज आई,
कका हे तो भरोसा हे
मुख्यमंत्री ने कहा, बिल्कुल आप सबके जीवन में समृद्धि आही
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904