Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देवलाल ठाकुर ने पत्र जारी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछे कुछ सवाल,कहा जनता जवाब चाहती है।

डौंडीलोहारा :-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बालोद जिला में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कुछ सवाल पूछे हैं वह इस संबंध में मीडिया को भी पत्र जारी किया है । प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पत्र में कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बालोद जिले में स्वागत है लेकिन मुख्यमंत्री जी बालोद जिले की जनता आपसे कुछ सवालों के जवाब भी चाहती है ।

1). बालोद जिले में हाथी से कुचलकर पांच लोग मरे सभी आदिवासी समुदाय से थे उनको आपके दवारा महज पाच लाख रुपये का मुआवजा तय है, जबकि आप उत्तर प्रदेश में कुचल कर मरने वालों को पचास लाख देते है, कवासी लखमा ने आपको आदिवासियों का भगवान बता दिया, आप ये बताईये क्या आदिवासियों का भगवान ऐसे ही होता है परदेशियों को पचास लाख मुआवजा ओर आदिवासियों को पांच लाख

2) बालोद जिला में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति को पांच साल बीत गए आप की सरकार आज तक क्यो केन्द्रीय विद्यालय नही खोल पायी ।

3) जिले में प्रधानमंत्री आवास में चार हजार नो सौ पांच हित ग्राहियों को लगभग को लगभग 17 करोड की किश्त राशि नहीं मिल पाया ।

4)… बेरोजगारों को आज आपकी सरकार को चार साल होने वाले है पर किसी भी युवा बेरोजगार को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता नही मिल पाया ।

5). बालोद जिले में खनिज न्यास मद से लगभग प्रति वर्ष 80 करोड़ की राशि प्रशासन को मिलती है जिसको खनन क्षेत्र के विकास में खर्च करना है पर खनन क्षेत्र आदिवासी क्षेत्र में इसका उपयोग नही हो पाया जिले के विधायक मंत्री प्रशासनिक साठ गांठ कर सिर्फ सप्लाई का कार्य किए ।

, क्या ऐसे कार्यो से आदिवासी वर्ग का विकास हो पाया खनन क्षेत्र का विकास हो पाया । “जनता आपसे जवाब चाहती है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *