google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद पुलिस की तत्परता से बचाई गई आरोपी की जान।

  • बालोद
  • साहसी, बहादुर पुलिस जवान को पुलिस अधीक्षक ने दी शबासी। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर थाना बालोद के अपराध क्रमांक- 433/2022 ,धारा-363, 366,368,34 भादवि के आरोपी चुरामन साहू पिता मन्नूलाल साहू पता नया पारा बालोद एवं श्रीमति सरस्वती साहू पता नया पारा बालोद को पकडने एवं अपहृत बालिका को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद किये जाने पर आरोपी चुरामन साहू द्वारा घर में रखे चाकू से अपने आप को नुकसान पहुचांने वाला था कि थाना कोतवाली पुलिस की बहादुरी से आरोपी के कब्जे से चाकू छीना गया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया इस बीच पुलिस कर्मी घायल हुये जिसका ईलाज कराया जा रहा है। उक्त प्रकरण में बालोद थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक कांता राम आरक्षक उमाशंकर सिन्हा की तत्परता से कोई जान-माल की हानि नही हुआ कोतवाली पुलिस को पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा । आरोपी का नाम व पता- चुरामन साहू पिता मन्नूलाल साहू पता नया पारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद(छ.ग.) उक्त आरोपी के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, सउनि कांताराम घिलेन्द्र ,आरक्षक उमाषंकर सिन्हा का सराहनीय भूमिका रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *