google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री की चेतावनी का कोई असर नही,टेंडर प्रक्रिया में फिर गड़बड़ी नगर पंचायत डौंडीलोहारा में

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया का गृह नगर पंचायत है डौंडीलोहारा जिसकी टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की चर्चा मुख्यमंत्री ने जिला के समीक्षा बैठक में भी की

नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा निविदा में गड़बड़ी की शिकायत व गलत निविदा प्रपत्र देने की शिकायत सही पाए जाने के बाद भी निविदा को निरस्त नही किया गया क्यों ?

नगर पंचायत डौंडीलोहारा में निविदा को लेकर गड़बड़ी करने व विभागीय लापरवाही का यह पहला मामला नही है। इससे पहले भी ऑनलाइन निविदा में मंगल भवन को लेकर निकाय सवालों के घेरे में रहा है।

डौंडीलोहारा – बालोद जिला में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा नगर पंचायत डौंडीलोहारा को निविदा प्रक्रिया (टेंडर) को सही तरीके से करने के सख्त निर्देश व चेतावनी का मानो कोई असर नही हो रहा हम इसलिए यह कह रहे कि नगर पंचायत के द्वारा आमंत्रित एक और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी व बड़ी लापरवाही का मामला सामने आ गया है। निकाय के द्वारा नगर में 2 अपूर्ण कार्यो को पूरा करने के लिए निविदा क्रमांक 508 दिनांक 29.08.2022 को जारी कर निविदा भरने हेतु आमंत्रित किया गया था व बकायदा 7 लोगो ने निविदा हेतु आवेदन व फार्म लिया लेकिन निकाय के द्वारा 6 लोगो को निविदा डालने सही निविदा प्रपत्र दिया गया वही एक ठेकेदार को गलत निविदा प्रपत्र दे दिया गया जबकि आज दिनांक 30.09.2022 को निविदा भरकर पोस्ट करना था लेकिन गलत निविदा प्रपत्र के कारण उक्त ठेकेदार इस आमंत्रित निविदा में भाग नही ले पाया। और उसे आर्थिक नुकसान हो गया

निविदा प्रपत्र देना था मंच निर्माण का दे दिया सीमेंटीकरण का

ठेकेदार ने पूरी निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर निविदा को निरस्त करने की मांग की :- निकाय की लापरवाही व गड़बड़ी को लेकर ठेकेदार ने जिला कलेक्टर, एसडीएम राजस्व डौंडीलोहारा,व निकाय के उपयंत्री को मीडिया व वॉटसअप के माध्यम से शिकायत किया गया व इसकी जानकारी दी गई व निकाय में लिखित शिकायत भी किया गया व निविदा निरस्त करने की बात कही

इस कार्य के लिये निविदा डालना था

शिकायत के बाद गड़बड़ी पाए जाने पर भी निविदा को निरस्त न करते हुए फिर से समय बढ़ा दिया गया नगर पंचायत में पदस्थ जिम्मेदार सीएमओ ने इस विषय पर मिली शिकायत व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी के निर्देश पर निविदा भरने की तिथि को आगे बढ़ा दिया जबकि निविदा भरने से वंचित उक्त ठेकेदार ने स्वस्थ व सही टेंडर के लिए निविदा को निरस्त करने की मांग की है। व नए तिथि में निविदा निकालने की मांग की है।

निविदा से वंचित व निकाय की गड़बड़ी के शिकार ठेकेदार ने इस मामले को लेकर जल्द ही जिला कलेक्टर से मिलकर इस मामले को उठाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *