google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हिंदू धर्म समाज को बदनाम करने की बड़ी साजिश,हिंदू साधु संतों की वेशभूषा पहन कर घूम रहे 02 मुसलमानों की गिरफ्तारी पर विहिप व बजरंग दल की मांग

बालोद :- गुरुर क्षेत्र में हिंदू साधु संतों की वेशभूषा पहन कर उत्तरप्रदेश के 2 मुसलमानों की गली मोहल्लों में घूम घूम कर भिक्षा मांगने की आड़ में रेकी कर बच्चा चोरी करने के नियत पर गुरुर पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने इस मामले में संगठन की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कल बालोद जिला के गुरुर थाना पहुंचकर पुलिस को पत्र सौपा व दोनों मुसलमान आरोपियों के हिंदू साधुओं का वेश धारण करने व क्षेत्र की रेकी करने के मामले को बड़ा ही गम्भीर विषय बताया है।विश्व हिंदू परिषद गुरुर प्रखंड के अध्यक्ष लोकेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश साहू, उपाध्यक्ष नूर सिंह साहू , मंत्री रेखराज साहू ,मिश्री लाल साहू बजरंग दल संयोजक तेजेंद्र गंजीर ,पूनमचंद साहू सहित अन्य सदस्य पुलिस थाना पहुंचकर इस गम्भीर मामले पर पुलिस कार्यवाही को नकाफी बताया व कहा कि गम्भीर मामले व अपराध पर सिर्फ 151 की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पर्याप्त नही है।

विहिप व बजरंग दल की मांग :- बालोद जिला हिंदू संगठन के सदस्यों ने कहा है कि हिंदू धर्म के पूजनीय साधू संतो की वेशभूषा धारण कर हिंदू धर्म समाज को बदनाम करने,गलत कार्यो को अंजाम देने की नीयत से फर्जी हिंदू बनकर बच्चा चोरी करने हेतु रेकी करना यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। इस मामले से हिंदू धर्म समाज काफी आक्रोशित है। दोनों आरोपियों ने हिंदू धर्म सेवकों हमारे साधू संतो को बदनाम करने का काम किया है। जिससे हिंदू धर्मसेवक काफी आहत हुए है। यह कृत्य धर्म विरोधी कार्य है। इस अपराध के लिए इस दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 A के तहत कार्यवाही कर आगे कड़ी जांच व पूछताछ होना चाहिए जिससे क्षेत्र में व जिले के अन्य जगहों में मौजूद ऐसे विधर्मियो की धरपकड़ हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *