

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने बालोद जिला में ग्रीष्म कालीन धान फसल हेतु जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग को लेकर ग्राम बेलौदी में आसपास के गांव के किसानों की बैठक ली। थी जिसमे आज 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के नाम बालोद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग की वीरेंद्र साहू ने बालोद के नवनियुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्रीष्मकालीन धान फसल के लिए खरखरा, तांदुला, गोंदली, मटियामोती बांध, खपरी,गंगरेल सहित अन्य जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग की। ताकी जिले के किसान गर्मी फलस ले कर अपनी आमदानी बढ़ा सकें।
जिले के किसानों को इस वर्ष कई स्थानों पर अतिवृष्टी से नुकसान भी हुआ है जिसकी भरपाई वे गर्मी फसल ले कर कर सकते हैं। इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा पानी की कमी हुई तो खामियाजा सरकार को भुगतना होगा हम किसानों के साथ हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904