Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नवपदस्थ कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं



बालोद 06 अक्टूबर 2022
नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहंुचकर आम लोगों की मांगो एवं समस्याआंे को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् आम लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन में पहुॅचे नवपदस्थ कलेक्टर के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से आवेदक बहुत ही अभिभूत हुए। उन्हांेने अधिकारियों को जनदर्शन में पहुॅचे लोगों की मांगो और समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा उनके निराकरण हेतु कारगर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम श्री योगन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *