
कुसुमकसा –राजीव युवा मितान क्लब कुसुमकसा के तत्वाधान में प्रथम छत्तीसगढ़ ओलम्पिक ग्राम पंचायत स्तर का उद्दघाटन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा के मुख्य अतिथि व संजय बाइस जनपद सदस्य, अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,जगन्नाथ सिवना के विशिष्ट अतिथि में सम्पन्न हुआ ,कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व छत्तीसगढ़ के राज्यगीत से किया गया ,मुख्य अतिथि शिवराम सिन्द्रामे ने ध्वजारोहण किया
मुख्य अतिथि की आसंदी से शिवराम सिन्द्रामे ने उपस्थित समस्त खेल प्रतिभागियों को खेल भावना एवं खेल के प्रति जागरूकता पर शुभकामनाएं दी ,संजय बाइस ने ग्रामीण अंचल के खेल जो लुत्फ हो गए थे उनको नई पहचान देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की ,अनिल सुथार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति व पारम्परिक खेलो को पुनर्जीवित करते हुए उन खेलो को प्रतियोगिता को छत्तीसगढ़ ओलम्पिक का नाम देकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है ,इसके लिए छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है
छत्तीसगढ़ ओलम्पिक खेल उदघाटन अवसर पर महिलाओं का रस्साकसी व बच्चों का भौरा प्रतियोगिता हुआ जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा
कार्यक्रम का संचालन लछ्मन गुरुंग (व्ययाम शिक्षक) करते हुए खेल के प्रति लगाव एवं खेल एकता की भावना पर प्रकाश डाला ,
संकुल समन्वयक एम आर भुआर्य ने खेल एवं खेल के नियमो को विस्तृत जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किये ,
उक्त अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब कुसुमकसा के अध्यक्ष इमरान खान ,श्रीमती खोमिन मरकाम ,(सचिव),हकीम खान कोषाध्यक्ष ,लोकेश सिन्हा ,कासीम खान ,सुश्री दुर्गेश्वरी कोसरिया,लोकेश्वरी साहू,राजेश्वरी साहू, कामेश्वरी, झरना धरमगुडि, कविता, आरती परिहार, उमराव सिंह रावटे, ईश्वर कुमार खरे, श्रीमती दिव्या ठाकुर सहित ग्रामीण महिला, पुरुष व युवा उपस्थित थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904