google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जितेंद्र जैन के उपस्थिति में नगर में हुआ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का गठन,शीतला माता की पूजा अर्चना कर हित चिंतक अभियान की हुई शुरुआत

गुंडरदेही

गुंडरदेही प्रखंड अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के निर्देशानुसार विश्व हिंदू परिषद प्रखंड गुंडरदेही के अध्यक्ष भारत साहू बजरंग दल के संयोजक हिमांशु महोबिया, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रदीप साहू, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभान निषाद के मार्गदर्शन में आज गुंडरदेही नगर के वार्डों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का गठन हुआ। जिसमें नगर की शीतला माता मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में युवा शामिल होकर इस विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में सदस्यता ग्रहण कर हित चिंतक अभियान की शुरुआत किया गया।

हिंदू नेता जितेंद्र जैन ने शीतला माता में पूजा अर्चना कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भगवान राम के वानर सेना के रूप में काम करने के लिए बजरंग दल का गठन किया। उन्होंने बताया कि धर्म को बचाने गौ माता की सेवा करने, गौ हत्या को बंद करने को लेकर गांव-गांव में हिंदू नेता जितेन्द्र जैन के नेतृत्व में टीम का गठन किया जा रहा है जिससे लोगों में जागरूकता आया है।

गुंडरदेही नगर के वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 में बैठक में शामिल हुए लोग विजय कोसरिया, बजरंग दल संयोजक हिमांशु महोबिया, हिंदू समाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जैन, सामाजिक समरसता प्रमुख परस साहू की उपस्थिति में सदस्यों का विस्तार किया गया। यादराम जोशी ,सोनू निर्मलकर ,घना निषाद, विष्णु निर्मलकर, रघु यादव, मनीष निर्मलकर, भूपेश देवागन, रोशन महलंगे ,सोनू सोनकर, रुस्तम निषाद ,तेजा निर्मलकर ,लकी मिजंकर ,नोहर निषाद, दीपक देवांगन ,आदि सदस्यों को बजरंग दल में जोड़ा गया हित चिंतक अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर के सभी को शपथ दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *