Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विवेक वासनिक को राजगामी संपदा अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया जाए


छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रतुल वैष्णव के नेतृत्व में वैष्णव समाज ने हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वालों एवं राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक के खिलाफ राजनांदगांव में उग्र प्रदर्शन किया। प्रतुल ने कहा की राजनांदगांव वैष्णव राजाओं की धरोहर है यहां के वैष्णव राजा भगवान श्रीकृष्ण के परम उपासक थे बावजूद इसके सभी जाति धर्म संप्रदाय के उत्थान उन्होंने कार्य किया लोक कल्याण के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया, विवेक वासनिक उन पुण्यात्मा राजाओं की धरोहर राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष पद पर है और हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं इसलिए उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
प्रतुल वैष्णव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवा प्रकोष्ठ) देव निर्वाणी(प्रदेश सलाहकार) संतोष वैष्णव (जिलाध्यक्ष) विवेक वैष्णव (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) ढालेश वैष्णव (महासचिव युवा प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पूरे शहर में रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधीश एवं बसंतपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उक्त विरोध प्रदर्शन में महेंद्र वैष्णव, कृष्ण कुमार वैष्णव, शरद वैष्णव, देवेश वैष्णव, भारत भूषण वैष्णव, दिलीप वैष्णव, शिव वैष्णव, राजेंद्र दास, रजत वैष्णव सहित बड़ी संख्या में वैष्णव समाज के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *