
बालोद 10 नवम्बर 2022
जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं में लम्पी स्कीन रोग के रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा संस्थानों द्वारा निरंतर ग्रामों एवं गौठानों में शिविर लगाकर पशुओं का रोग नियंत्रण टीकाकरण, बीमार पशुओं का उपचार एवं स्वस्थ पशुओं में रोग नियंत्रण हेतु डि-टीकींग दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अब तक जिले के 97 ग्रामों व गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर कुल 62 हजा 630 पशुओं में एलएसडी रोग हेतु टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को शिविर के माध्यम से रोग से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशु से अलग रखने का सुझााव एवं बीमार होने पर निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्था से सम्पर्क करने का सुझााव भी दिया जा रहा है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904