
बालोद 10 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में चिटफंड के मामलों की समीक्षा बैठक ली। श्री शर्मा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जिले के निवेशकों द्वारा चिटफंड कंपनियों में जमा राशि को शीघ्र वापस दिलाने हेतु पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, एडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित लोक अभियोजक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्री शर्मा ने निवेशकों की जमा राशि को शीघ्र वापस दिलाने हेतु चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित करने की जानकारी भी दी। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित लोक अभियोजकों को विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु समुचित प्रयास करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उच्च न्यायालय बिलासपुर में विचाराधीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। श्री शर्मा ने संबंधित चिटफंड कम्पनियांे के जिले में सम्पत्ति पाए जाने पर इसकी जाॅच कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। एडीएम श्री योगन्द्र श्रीवास को नियमित रूप से इसकी प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में पुलिस विभाग को प्रेषित निवेशकों से प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904