हजारों की तादाद में मौजूद दर्शकों ने लिया फाइनल मैच का लुत्फ, चियर्स गर्ल्स की प्रस्तुति ने फाइनल को बनाया आकर्षक
सरायपाली। बैतारी के दीना काशी मैदान पर आयोजित अंतर्राज्जीय फुलझर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बरगढ़ की टीम ने एक बार पुनः बाजी मारी। फाइनल मुकाबले में बरगढ़ के अविनाश नंदा के महत्वपूर्ण 22 रन और 3 विकेट के बेहतरीन खेल की बदौलत यह मैच राउरकेला से 30 रनों से जीत लिया। बरगढ़ के कप्तान मलय ने विधायक किस्मतलाल नंद के हाथों सभी प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी में चमचमाती ट्रॉफी ग्रहण किया। 20-20 ओवर के मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरगढ़ ने 164 रन बनाए जिसके ज़बाब में राउरकेला की टीम 134 रन ही बना सकी। वर्ष 2019 के अंतर्राज्यीय फुलझर कप में भी बरगढ़ ब्लू डायमंड की टीम को विजश्री प्राप्त हुआ था।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सौम्या लंका राउरकेला को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शशांक चन्द्राकर सी जी फारेस्ट, गेंदबाज बादल निषाद बरगढ़, विकेट किपर ऋषि शर्मा सीजी फारेस्ट, तथा बेस्ट फिल्डर का खिताब मलय बरगढ़ को दिया गया । कुल 16 टीमों ने इसमें भाग लिया था, सी जी फारेस्ट रायपुर, कस्तुरबोड की टीम सेमी फाइनल में जगह बना सकी। सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का समापन 18 दिसम्बर को तथा इसका शुभारंभ 10 दिसंबर को हुआ था।
समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक किस्मतलाल नंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डोलचंद पटेल, राधाकृष्ण आयल मिल के संचालक बिष्णु अग्रवाल, व्यवसायी राजेश मित्तल, रमेश अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, नवनियुक्त थाना प्रभारी आशिष वासनिक, रोमी सलूजा, जनपद सदस्य हेमसागर पटेल, विवेक अग्रवाल, सेवानिवृत्त खेल शिक्षक आर एस साहू, मैनेजर देना बैंक बजरंग अजगर, विकास पटेल, बिष्णु पटेल, दीपक साहू, तबारक हुसैन, शुरु पाणिग्राही आदि मंचासीन थे। स्वागत अभिवादन आयोजन समिति के अध्यक्ष व सरपंच बैतारी वासुदेव मांझी ने दिया। आभार प्रदर्शन फुलझर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने किया। समापन अवसर पर फुलझर क्रिकेट संघ के तमाम पदाधिकारी, सदस्य, आयोजन समिति बैतारी के सदस्य आदि उपस्थित थे।

विधायक श्री नंद ने विजेता टीम बरगढ़ को जीत की बधाई दी। आयोजन समिति बैतारी की भूरि भूरि प्रशंसा की। युवा नेता डोलचंद पटेल ने फुलझर अंचल में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए फुलझर क्रिकेट संघ की सराहना की। इस दौरान आयोजन में बड़ी भागीदारी के लिए आयोजकों की ओर से विधायक के हाथों व्यवसायी बिष्णु अग्रवाल, राजेश मित्तल, आर एस साहू को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904