Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राज्य के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार – मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया मंत्री ने ग्रामीणों को विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात



बालोद, 22 दिसम्बर 2022
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सभी वर्गों के हित में लगातार कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसान, मजदूर, युवाओं सहित सभी वर्गो के हित में निरंतर कार्य किया जा रहा है। श्रीमती भेंडिया आज डौंडी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। जिसमे प्रमुख रूप से ग्राम छिंदगांव में 02 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत के बम्हनी व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य, प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ग्राम भर्रीटोला-36 में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन और विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय का शुभारंभ, ग्राम गुदुम में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का भूमिपूजन कार्य शामिल है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन, गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि छिंदगांव के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। बम्हनी व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहरों के जीर्णोद्धार और लाइनिंग कार्य से अब सिंचाई के क्षेत्र में वृद्वि होगी, जिससे किसानों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को उनके उपज का सही दाम दिलाया है। इसके साथ ही 65 प्रकार के लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी से वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आय का बेहतर माध्यम बन गया है। इससे वनांचल के लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन आया है। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से मजदुर वर्ग सहित अन्य पेशों से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि गौठानो में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना से छत्तीसगढ़ सरकार अब रोजगार के नये आयाम गढ़ने जा रही है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ग्रामीणों को दी और उन योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुरेश साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *