
बालोद — भा ज पा के नवनियुक्त बालोद जिला प्रभारी मधुसूदन यादव के प्रथम बार जिला आगमन पर जिला भाजपा बालोद के द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर पूर्व सांसद राजनांदगांव मधुसूदन यादव के साथ राजनांदगांव के नेता प्रतिपक्ष और नगर निगम पार्षद किसुन यदु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजनांदगांव सावन वर्मा एवं समाजसेवी मनोहर यादव उपस्थित रहे।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने स्वागत भाषण में जिले की संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी एवं जिले में भाजपा द्वारा किए कार्यों को विस्तृत रूप से रखा ।
लगातार 5 घंटों तक चली विभिन्न चरण की बैठकों में मुख्य रूप से मधुसूदन यादव ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में आगामी विधानसभा , लोकसभा , नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निकाय के चुनावो के लिए जुट जाने का आह्वान किया एवं उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए कहा कि पार्टी में बड़े बुजुर्ग एवं वरिष्ठजनों की पूछ परख रखें, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को वापस जोड़ें, उन्हें प्रेरित करें , अथवा नवीन सदस्यों को दायित्व देकर पार्टी ने जो काम सौंपा है उसे हर हाल में पूरा करें। केंद्र शासन द्वारा संचालित योजनाओ से जनता भलीभांति परिचित है । किंतु राज्य शासन द्वारा पिछले 4 वर्षों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास के कार्यों को कैसे ठप्प किया गया है ? लोगों को प्रधानमंत्री आवास, आरक्षण, रोजगार गारंटी योजना, हाफ बिजलीबिल, सस्ती बिजली का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है ? पाटन विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में क्यों सड़कों की स्थिति बदतर होती जा रही है? क्यों पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है एवं अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है? क्यों जगह-जगह कांग्रेस के नेताओं के अवैध प्रश्रय में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री का कारोबार फल फूल रहा है एवं जनता को कैसे कैसे हानि हो रही है इन विषयों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं और आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनता का वोट एवं समर्थन हासिल करने का हर संभव प्रयास करें। पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने सभा में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से यह अपील की है की वो एकजुट होकर बालोद जिला अंतर्गत स्थित तीनों विधानसभा सीटो में भाजपा प्रत्याशी को जीता कर प्रदेश में पुनः भाजपा पार्टी की सरकार बनने के लिए संकल्पित रहे।

भाजपा जिला कार्यालय बालोद एवं स्थानीय सामाजिक भवन में आयोजित चार चरण की बैठक में श्री यादव ने पृथक पृथक बैठकों में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारियों से, फिर मंडल पदाधिकारियों से, पश्चात भाजपा मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से , और अंत में जिला पंचायत, जनपद पंचायत, पार्षद आदि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओ से समक्ष भेंट एवं वार्तालाप किया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904