देवरीबंगला- विद्युत वितरण केन्द्र जेवरतला के अंतर्गत ग्राम भरदा (ट) के किसान खोमलाल, ढेलाबाई, खोरबाहरा राम, संतोष कुमार व टुमन लाल ने विद्युत विभाग में स्थायी मोटर पम्प कनेक्शन के लिए एक वर्ष पहले आवेदन दिया था। जिस पर विभाग द्वारा टेंडर जारी किया गया था। टेंडर रायपुर के ठेकेदार दीपक पाण्डे को मिला लेकिन ठेकेदार द्वारा अब तक काम शुरू नहीं करने से संबधित किसान नाराज हैं। किसानों का कहना कि पिछले दो वर्ष से अस्थायी कनेक्शन के माध्यम से उनका काम चल रहा है। कई स्थानों पर उनके बाद आवेदन देने वाले किसानों को स्थायी मोटर कनेक्शन मिल चुका है किंतु ठेकेदार को कार्य आदेश मिलने के बाद भी उसकी लापरवाही के चलते उनका स्थायी पम्प कनेक्शन का कार्य एक साल बाद भी नहीं हुआ है। उन्होने इसकी शिकायत अब बालोद में कार्यपालन अभियंता से की है। जिसके बाद विभाग द्वारा काम जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।
राजेन्द्र कुमार साहू, ऐई (छग स्टेट. पा. डि. कं. लि.) डौण्डीलोहारा- भरदा(ट) के पांच किसानों को स्थायी कनेक्शन के लिए टेंडर की प्रकिया के बाद कार्य आदेश जारी किया जा चुका है, ठेकेदार को समय पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। यदि समय पर कार्य नहीं हुआ तो काम दुसरे ठेकेदार से विभाग द्वारा कार्य कराया जायेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904