
बालोद/चिखलाकसा : – बालोद जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वा सांसद प्रतिनिधि युवा नेता विक्रम धुर्वे का आकस्मिक निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घर के कमरे में ही विक्रम धुर्वे की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया गया है। घटना आज 1 बजे की लगभग का बताया जा रहा है। चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चित युवा नेता विक्रम धुर्वे आने वाले विधानसभा चुनावों में एक मजबूत चेहरा बनकर उभर रहे थे। इस मामले के सामने आने से उनके साथी वा नगर के लोग काफी अचंभित वा शोक में आ गए हे। उनको विश्वास नही हो रहा की विक्रम उनके बीच नही रहे। इस घटना का असली वजह फिलहाल तो साफ नही हो पाया है। पुलिस घटनास्थल पर विक्रम धुर्वे के घर पहुंच गई हे। वा जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
