google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विक्रम धुर्वे मामले में खुलासा,आत्महत्या की वजह आया सामने,लेटर में यह बाते भी लिखी ….

बालोद/चिखलाकसा : – बालोद जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वा सांसद प्रतिनिधि युवा नेता विक्रम धुर्वे का आकस्मिक निधन हो गया है। जानकारी अनुसार घर के कमरे में ही विक्रम धुर्वे की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया गया है। सूत्रों की माने तो मृतक कल देर रात बाहर से आकर अपने कमरे में सोने चला गया था सुबह जब आसपास के लोग घर गए तब दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर पुलिस को सूचना मिली तब दरवाजा तोड़कर देखा की अंदर विक्रम की लाश फंखे के साथ लटक रहा था वही घटनास्थल पर पुलिस को शव के साथ एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे मृतक ने स्वयं के द्वारा आत्महत्या करना स्वीकार किया है। इस मामले में दल्लीराजहरा टी आई वीना यादव ने बताया की पत्र में मृतक ने कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उक्त कदम उठाने की बात लिखी हे वही आगे लिखा हे की मेरे शव का अंतिम क्रियाकर्म मेरा भाई वा गांववाले करे।

चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चित युवा नेता विक्रम धुर्वे आने वाले विधानसभा चुनावों में एक मजबूत चेहरा बनकर उभर रहे थे। वा राजनीतिक क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो गए थे।आज युवा नेता विक्रम धुर्वे के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गया वा उनके साथी वा पार्टी के शुभचिंतक लगातार शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *